पुलिस के हाथ लगी कामयाबीः सावित्री देवी हत्याकांड में 25 हजार के दो इनामी सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Feb 17, 2018 - 11:27 AM (IST)

मेरठ: गवाहों की कब्रगाह बन चुके मेरठ में शुक्रवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मेरठ पुलिस ने हाल ही में हुए चर्चित सावित्री देवी और उसके दामाद के हत्याकांड में वांछित चल रहे 25-25 हज़ार के अशोक और संजय नाम के 2 इनामी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी देहात मेरठ राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। इस हत्याकांड में कुल 17 अभियुक्तों को नामजद किया गया था। पुलिस ने अब तक इस प्रकरण में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। 3 अभियुक्त अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

गौरतलब है कि इसी महीने फ़रवरी की शुरुआत में थाना सरूरपुर के हसनपुर गांव में अपने पति की हत्या में गवाह बनीं सावित्री देवी को हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार डाला था। इस संबंध में भी मामला दर्ज किया गया था, लेकिन, कुछ ही दिन बाद मृतका के दामाद की भी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस को नामजद आरोपियों की तलाश थी। जिनमें से 11 को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static