UP में फैला ''सुई भोंकवा'' का आतंक, अकेली देख महिला के निजी अंगों पर करता है हमला

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2017 - 03:00 PM (IST)

इलाहाबादः इलाहाबाद में इन दिनों मुंह नोचवा की तर्ज पर सूई भोंकवा का आंतक महिलाओं के लिए सिरदर्द बन गया है। दहशत का आलम यह है कि महिलाएं कहीं भी जानी से डर रही है। शाम होते ही सुई भोंकवा अकेली महिला के निजी अंगों पर सूई भोंक कर फरार हो जाता है। यह सूई भोंकवा बाईक पर आता है और पलक झपकते ही सूई भोंक कर फरार हो जाता है।

दर्जनों महिलाओं को बना चूका है टारगेट 
अब तक दर्जन से भी अधिक महिलाएं इस का शिकार हो चुकी हैं। बता दें कि इस घटना के बाद एक महिला की मौत भी हो चुकी है। वहीं कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हे सूई भोंके जाने के बाद डाक्टरों के चक्कर लगाने पड़ रहे है। 

इस तरह करता है वार
जानकारी के मुताबिक यह घटना फूलपुर थाना इलाके के पास की है। यहां के बीबीपुर गांव की एक महिला 3 दिन पहले बाजार गई थी। लौटते वक्त अचानक एक बाईक सवार आया और उसने महिला के निजी अंग पर सूई चुभोई और फरार हो गया। महिला दर्द से कराह उठी और घर वालों को पूरी बात बताई। पर घर वालों ने इसे किसी शोहदे की हरकत समझ कर नजरअंदाज कर दिया। 

घर से अकेले नहीं निकल रही महिलाएं 
परन्तु देखते ही देखते इस का आतंक खजुही, रायपुर और खानपुर गांव में भी बढ़ गया। वहां की महिलाओं के साथ भी यही घटना होनी शुरू हो गई। जब बात एक दूसरे के जरिए पूरे इलाके में फैली तो लोग सतर्क हो गए। महिलाओं का अकेले निकलना बंद हो गया है और पुरुष शाम होते ही सूई भोंकवा की तलाश में निकल पड़ते हैं।

वहीं इलाके में दहशत का प्रयाय बने सूई भोंकवा की जानकारी पुलिस को हुई तो मुखबिर का जाल बिछा दिया गया है। सीओ फूलपुर के मुताबिक मामला उनके संज्ञान में है और तहरीर मिलते ही कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि उन्होनें आम लोगों से गुजारिश की है कि वह इस सिरफिरे को पकड़वाने में मदद करें। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static