सिर्फ पेट्रोल भरवाने निकले थे 2 दोस्त, रास्ते में अचानक हुआ कुछ ऐसा... जिसने छीन लीं 2 हंसती-खेलती जिंदगियां
punjabkesari.in Sunday, Jul 05, 2026 - 02:07 PM (IST)
Varanasi News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर-कपसेठी मार्ग स्थित गजापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार को पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शेरवानीपुर निवासी सतीश (24) और पतेर गांव निवासी मूलचंद (23) दोनों मित्र थे और आज सुबह एक ही बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे।
इसी दौरान गजापुर के पास उनकी बाइक की एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक की गति काफी तेज थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

