इटावा पुलिस लाइन में सनसनी: 2005 बैच के सिपाही ने उठाया आत्मघाती कदम, भाई भी जिले में ही हैं सब-इंस्पेक्टर

punjabkesari.in Sunday, Jun 07, 2026 - 07:42 AM (IST)

Etawah News: इटावा पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने शनिवार सुबह बास्केटबॉल ग्राउंड के पोल पर फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) के के मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान आरक्षी अजीत सिंह यादव (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह यादव पुलिस लाइन परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे और शनिवार सुबह उनका शव पुलिस लाइन के बास्केटबॉल ग्राउंड में पोल से लटका मिला।

आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह यादव मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले थे और 2005 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह यादव के बड़े भाई अरविंद सिंह इटावा में ही एसआई (उप निरीक्षक) के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच करके आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static