अस्पताल से लौट रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, दादी-पोते सहित 3 की मौ/त... टक्कर मारकर भागा चालक

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 12:41 PM (IST)

Jhansi News: झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया कि बुधवार शाम एक चिकित्सालय में भर्ती मरीज से मुलाकात करके रवीन्द्र कुमार (22), उर्मिला (45), उसका 4 वर्षीय नाती संस्कार एक मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें:- पहले युवक का मुंह किया काला, फिर पहनाई चप्पलों की माला.... VIDEO देखते ही पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

बबीना क्षेत्र में भारतीय हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) इकाई के नजदीक एक ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार उर्मिला, संस्कार और चालक रवीन्द्र कुमार (22) सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उर्मिला और संस्कार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रवीन्द्र ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या में बड़ा फरमान: स्कूलों में यूट्यूबर्स की नो एंट्री, वीडियोग्राफी पर लगा बैन

सिंह ने बताया कि हादसे में घायल आनंद रजक नामक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static