''अतीक की कब्र के बगल में खोदी गई बेटे अबान की कब्र''... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुला दर्दनाक मौ/त का सच

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 10:28 AM (IST)

Jhansi News: झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। बीते गुरुवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में 3 डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर के कारण गंभीर ब्रेन हेमरेज हुआ था और पेट के अंदरूनी अंग, आंतें व हृदय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव की वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल हुए 3 अन्य साथी- जैद खान, उमर खान और फारूक की हालत में प्राथमिक इलाज के बाद सुधार दर्ज किया गया है। परिजन बेहतर देखरेख के लिए उन्हें एम्बुलेंस से प्रयागराज ले गए हैं, जहां डॉक्टरों की सख्त निगरानी में उनका इलाज जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:- 'भइया, मैं तुम्हारे ऊपर बोझ हूं'... 15 साल बाद मिली बहन की बेबसी रुला देगी, फिर चुना रेड लाइट एरिया का दलदल

दूसरी ओर, पोस्टमार्टम के बाद अबान का शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे प्रयागराज के हटवा स्थित उसकी चाची के आवास पर रखा गया है। शुक्रवार की नमाज के बाद अबान को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। खास बात यह है कि उसकी कब्र उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के ठीक बगल में खोदी गई है। इसी कब्रिस्तान में चाचा अशरफ और बड़े भाई असद भी दफन हैं।

बताया जा रहा है कि जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया को देखते हुए प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वहीं दूसरी तरफ, पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है। तेज रफ्तार क्रेटा कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारणों और गाड़ी की गति जैसे तकनीकी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static