Muzaffarnagar News: घर पर अकेली थी भाभी, चुपके से अंदर घुस आया देवर और फिर...

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2025 - 11:49 AM (IST)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने भाई की अनुपस्थिति में अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी देवर ने भाभी के साथ बंदूक की नोक पर यह घिनौना काम किया। जब महिला ने इस घटना के बारे में अपने पति को बताया, तो उसने ना सिर्फ पत्नी का समर्थन नहीं किया, बल्कि उसे तीन तलाक दे दिया। इसके साथ ही, ससुराल वालों ने भी महिला पर जानलेवा हमला किया। अब पीड़िता ने पति, देवर और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है।

महिला ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला उस समय सामने आया जब महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसका पति अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है और उसके तीन बेटियां हैं। ससुराल वाले हमेशा उसे बेटा ना होने का ताना देते रहते थे।

देवर ने बंदूक की नोक पर भाभी से किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि एक दिन, जब वह अपने घर में अकेली थी, उसका देवर घर में आया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इस घटना के बारे में अपने पति और ससुराल वालों को बताया, तो उन्होंने उसकी पिटाई की। इसके बाद महिला ने अपने मायके वालों को सूचित किया। जब मायके वाले पहुंचे, तो पति ने वहीं पर उसे तीन तलाक दे दिया। अब पीड़िता ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static