मुझे जीजा कहो, मेरे पर्सनल नंबर पर बात किया करो…कॉन्स्टेबल ने एसओ पर लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 06:38 PM (IST)

बस्ती: भारत में महिला सुरक्षा को लेकर भले ही कानून सख्त बना दिए गए हैं, लेकिन दावों की जमीनी हकीकत भयावह है। दरअसल, एक महिला सिपाही ले अपने ही सीनियर अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पूरे सिंस्टम को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। महिला सिपाही का आरोप है कि मैं बीमार मां को दिखाने के लिए 1 दिन की छुट्‌टी मांगने गई थी। जहां पर उसके साथ अभद्रता की गई।

मुझे जीजा कहा करो
महिला सिपाही का आरोप है कि वह मुझपर पहले से गंदी नजर रखते हैं। कहते हैं- मुझे जीजा कहा करो। मुझसे मेरे पर्सनल नंबर पर बात किया करो। मैंने कहा कि मैं वैसी महिला नहीं हूं। इसी बात पर वो नाराज हो गए। कॉन्स्टेबल रोते हुए मामले की शिकायत DIG से करने पहुंचीं। कहने लगी- छुट्‌टी नहीं मिली तो मैं ड्यूटी पर गई, लेकिन कोतवाल ने मेरी अपसेंट लगा दी।

एक दिन की छुट्टी लेने गई थी महिला सिपाही
जानकारी के मुताबिक मामला सदर कोतवाली का है। यहां पर तैनान एक महिला सिपाही ने कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला सिपाही का आरोप है कि छुट्टी मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और अशोभनीय टिप्पणियां की गईं। पीड़िता के अनुसार, उनकी मां बीमार थीं और उन्हें दिखाने के लिए एक दिन की छुट्टी की आवश्यकता थी। जब वह अवकाश मांगने कोतवाल के पास पहुंचीं तो कथित रूप से उनके साथ अश्लील बातें की गईं। निजी नंबर पर बात करने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर उनके प्रति रवैया और कठोर हो गया।

DIG ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन
महिला सिपाही का यह भी कहना है कि छुट्टी स्वीकृत न होने के बावजूद जब वह ड्यूटी पर पहुंचीं तो उनका ‘एब्सेंट’ दर्ज कर दिया गया। मामले को लेकर वह सीधे पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) के पास पहुंचीं और लिखित शिकायत दी। DIG ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया है।

इंस्पेक्टर ने आरोप को बताया निराधार
इंस्पेक्टर बोले- 40 दिन की छुट्‌टी मांगने आई थी इंस्पेक्टर कोतवाली दिनेश चंद्र चौधरी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा- महिला कॉन्स्टेबल झूठा आरोप लगा रही हैं। ये 45 दिन की छुट्टी लेने आई थीं। हमने कहा कि परीक्षा चल रही है, होली आ रही है और फोर्स कम है, इसलिए 20 दिन की छुट्टी दी जा सकती है। जब उन्होंने 45 दिन की छुट्टी पर जोर दिया तो हमने साफ कहा कि मैं 45 दिन की संस्तुति नहीं दे सकता। इसके बाद ये आरोप लगा रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शिकायतकर्ता सिपाही मेनका चौहान वर्ष 2019 बैच की हैं और मूल रूप से गोरखपुर के बड़हलगंज क्षेत्र की निवासी हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती बस्ती की सदर कोतवाली में है। उनके पति भी पुलिस विभाग में सिपाही पद पर तैनात हैं और पुरानी बस्ती थाने में कार्यरत बताए जाते हैं। परिवार में उनकी मां और दो बेटियां हैं। मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में चर्चा तेज हो गई है। उच्चाधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static