''2 दिन पहले कहा था सब ठीक है''... ओमान तट पर टैंकर हमले में UP के शिवानंद सहित 3 भारतीयों की मौत, परिवारों में कोहराम

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 11:08 AM (IST)

Deoria News: ओमान तट के निकट 10 जून को भारतीय तेल टैंकर पर हुए हमले में देवरिया जिले के सुरौली गांव निवासी एवं इंजन फिटर के रूप में कार्यरत शिवानंद चौरसिया (35) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक व्याप्त है। शिवानंद चौरसिया एक विदेशी शिपिंग कंपनी में चालक दल के सदस्य के रूप में कार्यरत थे। परिजनों को इस हादसे की सूचना दुबई में कार्यरत शिवानंद के भाई ने दी। सूचना मिलने के बाद देवरिया पुलिस भी उनके घर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई।

24 भारतीय नाविकों में से देवरिया के शिवानंद समेत 3 की मौत
सूत्रों के अनुसार, इस हमले में भारत के तीन लोगों की मौत हुई है, जिनमें शिवानंद चौरसिया भी शामिल हैं। शिवानंद के परिवार में उनकी पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। जानकारी के अनुसार, अमेरिका ने बुधवार को पलाऊ ध्वज वाले एक अन्य टैंकर एमटी सेट्टेबेलो पर हमला किया, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से 3 की मौत हो गई।

पिता बोले- 2 दिन पहले ही फोन पर कहा था सब ठीक है
शिवानंद के पिता रामजी चौरसिया ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि उनका बेटा करीब 8 माह पहले मुंबई गया था। उन्होंने बताया कि परिवार की शिवानंद से आखिरी बार 2 दिन पहले रात में बातचीत हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि सब कुछ ठीक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static