शौच के लिए गए 70 वर्षीय बुजुर्ग पर बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौके से 4 खोखे बरामद
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:45 AM (IST)
Amethi News: उत्तर प्रदेश में अमेठी के जगदीशपुर क्षेत्र में एक वृद्ध की सोमवार सुबह गांव के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के लोडियावां निवासी हीरालाल द्विवेदी (70) आज सुबह शौच को गए थे जहां पहले से घात लगा कर बैठे अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस घटना में हीरा लाल की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अनन फानन में परिजनों ने हीरालाल को जगदीशपुर सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन ने डायल 112 पर घटना की सूचना दिया। जानकारी होते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें लगा दी है।
मृतक के परिजन जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनके दादा आज सुबह शौच के लिए गए थे। इस दौरान किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं था। मौके पर 4 खोखे बरामद हुए है। पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना अतुल सिंह ने बताया कि आज सुबह जितेंद्र द्विवेदी ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव का पंचनामा करवा कर पीएम रिपोर्ट हेतु भेज कर मामले की जांच में जुट गई है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
फर्जी नंबर प्लेट, पिकअप में हथियार... फिर मुखबिर की सूचना पर घिरे शातिर चोर, एनकाउंटर के बाद 4 दबोचे

