रिश्ते शर्मसार: कलियुगी पिता ने अपनी ही 14 साल की बेटी से किया R#pe, पुलिस ने दबोचा, कोर्ट ने भेजा जेल
punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 01:35 PM (IST)
Sonbhadra News : सोनभद्र जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग पुत्री के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि घोरावल थाने में शुक्रवार को एक महिला ने सूचना दी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ उसके पति (पीड़िता के पिता) ने दुष्कर्म किया।
एसपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में 40 वर्षीय आरोपी पिता के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
Mathura News : मथुरा जिले के जैंत थानाक्षेत्र में चारधाम पुलिस चौकी के प्रभारी (दरोगा) को अपने हिस्ट्रीशीटर गुर्गों के माध्यम से स्थानीय दुकानदारों से कथित रूप से अवैध वसूली करने एवं अवैध पार्किंग चलवाने के मामले में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच बैठायी गयी है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इसके अलावा फरार हो चुके दो हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है... पढ़ें पूरी खबर ...

