ओडिशा में काम कर रहा था पति, नए फोन के लिए पत्नी ने लगा ली फांसी, 2 साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया
punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 06:24 PM (IST)
मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पति द्वारा नया मोबाइल फोन नहीं दिए जाने से नाराज एक महिला ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया, यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को मीरापुर पुलिस थाना क्षेत्र के खेड़ी सराय गांव में हुई और मृतका की पहचान आशीष शर्मा की पत्नी राधिका (27) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : Gold-Silver Price Crash: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम, पिछले 15 दिनों में गोल्ड इतना टूटा तो चांदी इतनी हुई सस्ती
मीरापुर के थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला ने अपने पति से नया मोबाइल फोन मांगा था, जो काम के सिलसिले में ओडिशा गया हुआ था। आशीष की मां प्रेमो ने बताया कि उसके पति आशीष ने सिर्फ 2,000 रुपये भेजे थे, जबकि वह 10,000 रुपये की मांग कर रही थी। राधिका का तीन साल का एक बेटा भी है। जो घटना के वक्त वहीं मौजूद था।
यह भी पढ़ें : Corona से भी भयानक है Nipah Virus! टेस्ट Negative आने के बाद भी मर रहे लोग.... जानिए क्यों इसे माना जाता है बेहद खतरनाक
Nipah Virus : पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। गुरुवार को निपाह वायरस से संक्रमित एक नर्स की कार्डियक अरेस्ट के कारण मृत्यु हो गई। राज्य में पिछले एक दशक में यह पहली ऐसी मौत बताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। National Centre for Disease Control (NCDC) की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में दिसंबर 2025 से अब तक निपाह वायरस डिजीज (NiVD) के दो कन्फर्म केस दर्ज किए गए थे। इन मामलों की पुष्टि के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने संयुक्त रूप से व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय लागू किए .... पढ़ें पूरी खबर ....

