प्रतापगढ़ में ANTF-पुलिस का बड़ा एक्शन: ₹1 करोड़ से अधिक की हेरोइन के साथ बाराबंकी का ड्रग तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 07:50 AM (IST)

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (ANTF) की प्रयागराज इकाई के संयुक्त अभियान के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है।

गुप्त सूचना पर एक्शन: बकुलही नदी के पास से दबोचा गया रिजवान
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए देल्हूपुर क्षेत्र में बकुलही नदी के पुलिया के पास पुलिस और एएनटीएफ के जवानों की एक टीम ने रिजवान-उर-रहमान नामक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली।

तलाशी में 503 ग्राम हेरोइन बरामद, आरोपी पर केस दर्ज
उन्होंने बताया कि बाराबंकी जिले के रहने वाले रहमान की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 503.6 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है। पुलिसने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static