घरेलू विवाद में पति बना हैवान: पत्नी को उतारा मौत के घाट, शादी के बाद से दोनो में चल रही थी अनबन

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 06:14 PM (IST)

बुलंदशहर: जिले के स्याना थाना क्षेत्र में रविवार को घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजय ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि स्याना थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी गीता (25) की हत्या कर दी है। 

सात महीने पहले हुई थी शादी 
उन्होंने कहा, ''पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पता चला कि मोनू ने विवाद के बाद अपनी पत्नी गीता की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी। उनकी शादी लगभग सात महीने पहले हुई थी और दंपति के बीच कुछ समय से अनबन थी।

आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस 
उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित की गई हैं, जबकि क्षेत्रीय इकाई घटनास्थल का मुआयना कर रही है। उन्होंने कहा, ''आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static