शादी, भरोसा और फिर विश्वासघात! किन्नर संग सात फेरे लेकर रहा साथ, मौका मिलते ही जेवर-नकदी समेट फरार हुआ युवक

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 09:56 AM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मदेयगंज इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां किन्नर सानिया उर्फ सनी ने आरोप लगाया है कि मेहंदी टोला अलीगंज के रहने वाले मारूफ ने उससे शादी का वादा किया और साथ रहने का भरोसा दिलाया। सानिया का कहना है कि मारूफ ने उसका भरोसा तोड़ा और घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
पीड़िता के अनुसार, मारूफ स्कूटी से उसे काम पर छोड़ने और लेने आता था। इस वजह से सानिया उस पर भरोसा कर बैठी। 21 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे, सानिया काम पर निकली थी। तभी एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि मारूफ ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है और जल्द विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। दोपहर करीब 1 बजे जब सानिया घर लौटी, तो देखा कि मारूफ घर से गायब था। अलमारी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान के झाले, लगभग 250 ग्राम चांदी की पायल, 2 लाख रुपए कैश और अन्य कीमती सामान गायब था।

पूर्व में भी कर चुका है धोखाधड़ी
सानिया का कहना है कि मारूफ पहले भी 7 अक्टूबर 2025 को इसी तरह घर से सामान लेकर भाग चुका था। उस समय मदेयगंज थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन 13 अक्टूबर 2025 को मारूफ ने माफी मांगकर समझौता कर लिया और दोबारा साथ रहने लगा। इस बार सानिया का आरोप है कि मारूफ ने पूरी योजना के तहत यह घटना की और उसके परिवार के लोग भी इसमें शामिल हैं।

परिजनों पर मिलीभगत का आरोप
सानिया ने मारूफ के पिता इश्तियाक अहमद, मां नुसरत, भाई शावेज, बहन और अन्य परिजनों पर भी आरोप लगाया है कि वे उसकी कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। उल्टे, वह गाली-गलौज और बदतमीजी कर रहे हैं।

पुलिस ने की कार्रवाई
मदेयगंज पुलिस ने सानिया की तहरीर पर धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस आरोपी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static