Lucknow News: गोमतीनगर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Apr 28, 2024 - 12:14 PM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है। आपको बता दें कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना राजधानी लखनऊ में सामने आई है। जब इस मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगी। जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किशोरी को अगवा कर किया दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में एक युवक ने किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजू साव के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के एक गांव के परिवार ने शिकायत में आरोप लगाया कि माजिद  पीड़िता का अपहरण कर पास के खेतों में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि माजिद ने धमकी भी दी और घर आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। साव ने बताया कि माजिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्‍कर्म), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस माजिद की तलाश कर रही है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static