मेरठ: PM-CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस से बोला- ''आवेश में आकर दे दिया था बयान''

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 08:36 AM (IST)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने वाले 70 वर्षीय एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान देहली गेट क्षेत्र के निवासी एहसान के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में वह संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां करता दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद: बाइक विवाद में 11वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार, डिप्टी CM बोले- 'हत्यारों को मिलेगी फांसी'

मेरठ की पुलिस क्षेत्राधिकारी कोतवाली नवीन शुक्ला ने बताया कि 29 मई को एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक व्यक्ति सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी करता हुआ दिख रहा है। वीडियो की जांच के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने आवेश में आकर उक्त बयान दिया था।

ये भी पढ़ें:- सूर्या चौहान मर्डर केस: शहर छोड़कर भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी असद, पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

जानकारी के अनुसार, यह घटना 28 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर रेलवे रोड स्थित ईदगाह के बाहर हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की अपील भी की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static