मेरठ में मासूम से कुकर्म पर Police का बड़ा एक्शन: पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, 14 घंटे के भीतर पकड़ा गया 16 वर्षीय आरोपी

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 11:09 AM (IST)

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में 9 वर्षीय लड़के के साथ कथित कुकर्म के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 16 वर्षीय आरोपी को महज 14 घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शाहपीर गेट निवासी एक व्यक्ति ने 22 मई को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसका 9 वर्षीय पुत्र नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गया था। शिकायत में कहा गया है कि वहां 16 वर्षीय आरोपी उसे नूर इस्लाम मस्जिद से मदरसा परिसर की छत पर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया।

ये भी पढ़ें:- तूफान ने छीनी छत, ग्रामीणों ने की मदद तो दबंगों ने लाठी-फरसे से ढहा दिया विधवा का मकान... भदोही में शर्मनाक हरकत

पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली में पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static