ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल का किया दीदार, कहा- 'वाह ताज'

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 06:18 PM (IST)

आगराः अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल पहुंचे। ताज के दीदार के साथ ट्रम्प ने विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा कि  इमारत समय से परे है। यह भारत की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक है। 
PunjabKesari
ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल के कैंपस में करीब डेढ़ किमी तक वॉक किया और फोटो सेशन कराया।
PunjabKesari
ताज का दीदार कर ट्रंप वाह ताज बोले। टूरिस्ट गाइड ने ट्रंप और फर्स्ट लेडी को ताजमहल से जुड़े किस्सों की जानकारी दी। उनके साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर भी मौजूद है। उनकी बेटी इवांका ने सहयोगी को अपना मोबाइल दिया और उससे फोटो क्लिक करवाया।
PunjabKesari
इस दाैरान ट्रम्प काे गाइडर द्वारा ताजमहल की विशेषताओं के बारे में बताया गया। जिसे सुनकर दाेनाें काफी इंप्रेस हुए।
PunjabKesari
इस दाैरान मेलानिया काफी खुश दिखाई दीं। उनके चेहरे पर मुस्कान साफ देखी जा सकती है। दाेनाें ने ताजमहल के सामने फाेटाे भी खिंचवाई।
PunjabKesari
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री याेगी ने किया स्वागत
तय समयानुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनल्ड ट्रम्प पत्नी मेलानिया के साथ आगरा पहुंचे। जहां पहले से ही माैजूद उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने उनका जाेरदार स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति सीधे ताजमहल के लिए रवाना हाे गए। बता दें कि ट्रम्प ताजमहल देखने आए हैं। इस दौरान कलाकारों ने लोकनृत्य करके ट्रम्प का स्वागत किया। करीब 7-8 मिनट तक ट्रम्प परिवार ने कलाकारों का नृत्य देखा और उसे सराहा। इसके बाद वह एयरपोर्ट से निकल गए।
PunjabKesari
स्वागत के लिए तैयार आगरा
गोलचक्करों पर अभिनंदन वाले बड़े बड़े होर्डिंग और अमेरिकी एवं भारतीय झंडों के साथ ही आगरा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। गुजरात के अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘ नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद ट्रंप शाम को 5 बजे आगरा आए। जिसके बाद 5: 15 बजे ताज महल पहुंचेंगे। यहां ट्रंप 1.5 किलोमीटर पैदल यात्रा करेंगे। शहर प्रशासन ने इस बड़े दिवस के लिए कमर कस ली है और ‘आगरा का बेहतरीन चेहरा' दिखाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।
PunjabKesari
ट्रंप के पहले भारत दौरे के मद्देनजर शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद बढ़ाई गई है। जिलाधिकारी के अनुसार ट्रंप सोमवार को शाम सवा पांच बजे ताजमहल परिसर में पहुंचेंगे। आगरा में ट्रंप परिवार सूर्यास्त से पहले का एक घंटे का समय व्यतीत करेगा। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अधिकारियों ने बताया कि कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, अर्धसैनिक बल तथा अन्य बल शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के अलावा यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। आगरा के आयुक्त ने कहा कि ट्रंप का काफिला हवाईअड्डे से ताजमहल के बीच 13 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा और इस दौरान रास्ते में हजारों कलाकार विशेष प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत करेंगे।
PunjabKesari
मुख्य शहर में पुरानी सड़कों की मरम्मत हो रही है, सड़क डिवाइडरों को पेंट किया जा रहा है और अ‍वैध बैनरों को हटाया जा रहा है। इसके साथ ही जिस रास्ते से ट्रंप का काफिला गुजरेगा, वहां की दीवारों पर ब्रज शैली में पेंटिंग की जा रही हैं। ताजमहल के परिसर में संगमरमर और चूनापत्थर को साफ किया जा रहा है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की मौत के बाद उनकी याद में 17वीं शताब्दी में ताजमहल बनवाया था। इसका निर्माण 20 वर्षों में पूरा हुआ था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static