Meerut : होटल के कमरों में चल रहा था गंदा खेल... पुलिस ने देर रात मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के-लड़कियां, 11 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 09:22 AM (IST)

Meerut News : मेरठ पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित एक होटल में छापेमारी करके देह व्यापार के आरोप में पांच युवतियों समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि टीम ने रोहटा मार्ग स्थित एक होटल में देह व्यापार होने की सूचना मिलने के बाद छापा मारकर कई कमरों की तलाशी ली, जिनमें पांच युवतियां व छह पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। 

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन सभी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। अग्रवाल ने बताया कि युवतियों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए 'वन स्टॉप सेंटर' भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुल‍िस के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विस्तृत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : गर्म भाले और कोड़ों से पिटाई, खून के आंसू रोए 12 बंधुआ; यातनाओं से मजदूर की मौ'त, श'व बैग में भरकर फेंकने का आरोप 

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक पेपर प्लेट निर्माण इकाई से 12 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराने के मामले की जांच के दौरान पता चला है कि फैक्ट्री में बंधक बनाकर रखे गए एक मजदूर की कथित यातना के कारण मौत हो गई थी और उसके शव को बैग में भरकर ठिकाने लगा दिया गया था। एसएसपी संजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह तथ्य इस सप्ताह तितावी थाना क्षेत्र के मांडी गांव स्थित एक फैक्ट्री में हुई छापेमारी के बाद सामने आए बंधुआ मजदूरी मामले की जांच के दौरान उजागर हुआ... पढ़ें पूरी खबर ... 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static