सुहागरात की रात दुल्हन बोली ''रुको मैं आ रही हूं'', पति ने पीया दूध… फिर जो हुआ वो था चौंकाने वाला!
punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 08:12 AM (IST)

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक और 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया है। जहां एक युवक की शादी के महज 24 घंटे बाद ही दुल्हन घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। जब दूल्हा और उसका परिवार सच्चाई जान पाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
क्या है पूरा मामला?
घटना संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोकनगर की है। जहां के रहने वाले सुनील कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत (तहरीर) में बताया कि एक महीने पहले उसने अपने भाई अरविंद की शादी नैनीताल की रहने वाली राधिका से करवाई थी। यह रिश्ता हल्द्वानी के मनोज और नैनीताल के लक्की नाम के दो बिचौलियों ने तय करवाया था। इन दोनों ने यह कहकर 1 लाख 20 हजार रुपए लिए कि दुल्हन की मां की तबीयत खराब है,और जल्द शादी करनी होगी। शादी में दुल्हन की भाभी पूजा भी मौजूद थी। शादी के बाद राधिका की बिदाई कराकर उसे अशोकनगर (अरविंद के घर) लाया गया।
दुल्हन ने की धोखाधड़ी
शादी के अगले ही दिन यानी 12 जुलाई की रात राधिका घर से सोने-चांदी के गहने और करीब 24 हजार रुपए नकद लेकर भाग गई। जब दूल्हा और परिवार को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने राधिका और उसके रिश्तेदारों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
पुलिस में मामला दर्ज
इसके बाद पीड़ित परिवार ने बनियाठेर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रमनपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर दुल्हन राधिका, मनोज, लक्की, पूजा, अक्षय सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले
यह कोई पहला मामला नहीं है। हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों से 'लुटेरी दुल्हन' के मामले सामने आए हैं, जहां शादी के नाम पर ठगी और धोखाधड़ी की जा रही है। शादी कराके कुछ ही दिनों में दुल्हन घर से भाग जाती है और साथ में कैश, गहने और अन्य कीमती सामान भी ले जाती है।
पुलिस की अपील
- शादी तय करते समय पूरा सत्यापन करें।
- अनजान बिचौलियों या दलालों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
- जल्दीबाजी में फैसला लेने से बचें।