हंसते-खेलते परिवार में खूनी खेल: मशहूर इंफ्लूएंसर की ह/त्या कर अस्पताल पहुंचा पति, सामने आई चौंकाने वाली वजह

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 02:35 PM (IST)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार को एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और ब्यूटिशियन की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, घटना सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे की है, मृतका की पहचान निशा चौहान (40) के रूप में हुई है और वह सोशल मीडिया पर सक्रिय थी और ब्यूटिशियन का काम करती थी।

ये भी पढ़ें:- पैर में गोली लगते ही उगली सच्चाई, 50 हजारी इनामी समेत 4 बदमाश दबोचे... बैग खोला तो उड़े पुलिस के होश

सरधना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) आशुतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को हर्रा कस्बे में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस एवं वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निशा और उसके पति प्रदीप के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान प्रदीप ने कथित तौर पर पत्नी पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- ट्रकों की भीषण भिड़ंत में ड्राइवरों के उड़े चीथड़े, पलटते ही घर के बाहर सो रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मची चीख-पुकार

पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान बीच-बचाव करने पर दंपति का एक बच्चा भी मामूली रूप से चोटिल हो गया। अधिकारी ने बताया कि पत्नी पर हमला करने के बाद प्रदीप ने भी खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे घायल अवस्था में हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static