Video: ताजहल का दीदार करने आई कोरियाई पर्यटक पर बंदरों ने बोला हमला, एक घंटें तक नहीं पहुंची एंबुलेंस, दर्द से तड़पती रही महिला

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 10:40 AM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल घूमने आई दक्षिण कोरिया की महिला पर्यटक एक बंदर द्वारा किए हमले में घायल हो गई। महिला के साथ यह घटना ताजमहल के पूर्वी गेट के बाहर हुई, जहाँ बंदर के हमले से महिला के हाथ में गंभीर चोट आई और बहुत ज़्यादा खून बहने लगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़िता दर्द से कराह रही है और अपने खून बहते हाथ को पकड़े हुए दिखाई दे रही है, जबकि स्थानीय लोग उसे पास के डिस्पेंसरी ले जा रहे हैं। एक एक्स यूजर ने अपने अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है।

<

>

इस घटना में हैरान करने वाली बात यह थी कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने के बावजूद भी तकरीबन 1 घंटें तक एंबुलेंस नहीं पहुंची और महिला दर्द में वहां मदद के लिए इंतजार करती रही। महिला को एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर बैटरी से चलने वाली गाड़ी से एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, ताजमहल के सेंट्रल टैंक का भी एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कई बंदर पानी में खेलते हुए दिख रहे हैं। यह फुटेज स्मारक परिसर के अंदर बंदरों की बढ़ती मौजूदगी को दिखाता है।

इस संबंध में ताजमहल के सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट कलंदर का कहना है कि महिला पर हुए इस हमले की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एंबुलेंस पहुंच गई, लेकिन ड्राइवर लगभग 1 घँटें तक वहां पहुंच नहीं पाया। इस देरी को एक गंभीर चूक मानते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही के लिए रिपोर्ट तैयार कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को भेज दी गई है। इस घटना के बाद ताजमहल के सीनियर कंजर्वेशन असिस्टेंट का कहना है कि पहले भी ASI को ताजमहल के आस-पास बंदरों और कुत्तों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर पत्र लिखा गया है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News

static