क्लास में हेडमास्टर की लगी झपकी, बच्चों के हाथ में आया मोबाइल... सरकारी स्कूल का Video Viral, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 06:56 AM (IST)

Kannauj News: कन्नौज जिले के तिरवा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के मेज पर सोने और कक्षा में विद्यार्थियों के मोबाइल फोन पर गेम खेलने के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- 'जान मत लेना, जो चाहो ले जाओ'... पूर्व इंस्पेक्टर के घर दिनदहाड़े डकैती, मां-बेटे को बंधक बना 10 लाख के जेवर लूटे

खंड शिक्षा अधिकारी विपिन चौधरी ने बताया कि फेसबुक तथा कई अन्य सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें सिकरोरी गांव के सरकारी कंपोजिट प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार मिश्रा मेज पर सोते हुए और विद्यार्थी पढ़ाई करने के बजाय मोबाइल फोन पर गेम खेलते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- 'भगवान... बेटा तो चला गया, अब बेटी को बचा लो', मां के साथ सो रहे 2 मासूमों को सांप ने डसा

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और इस बारे में प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इस बीच, प्रधानाध्यापक ने बताया कि शायद कक्षा में अल्पावकाश के दौरान उन्हें झपकी आ गई और इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static