''भइया, मैं तुम्हारे ऊपर बोझ हूं''... 15 साल बाद मिली बहन की बेबसी रुला देगी, फिर चुना रेड लाइट एरिया का दलदल

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 09:14 AM (IST)

Lucknow News: गरीबी इंसान से क्या-क्या नहीं करवा देती, इसकी एक रूह कंपा देने वाली कहानी सामने आई है। 15 साल पहले लापता हुई रजनी जब किसी तरह वापस अपने भाई अर्जुन के घर लौटी, तो लगा कि दुखों का दौर अब खत्म हो गया है। लेकिन गरीबी और तंगहाली के सामने रिश्ते एक बार फिर हार गए। अपने परिवार की बदहाली और बच्चों की भूख न देख पाने के कारण रजनी ने जो कदम उठाया, उसने हर किसी का कलेजा छलनी कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, रजनी के भाई अर्जुन ने 15 सालों तक मजदूरी करके, फुटपाथों पर सोकर और आंसू बहाकर अपनी बहन की तलाश की थी। आखिरकार एक समाज सेविका की मदद से रजनी एक रेड लाइट एरिया के दलदल से छूटकर वापस अपने कच्चे मकान में पहुंची। झोपड़ी टूटी हुई थी, लेकिन अर्जुन और उसका परिवार बहन के लौटने से बेहद खुश था।

ये भी पढ़ें:- बारिश के बीच ताश के पत्तों की तरह ढहे मकान-दीवार, 2 मासूमों सहित 3 की दर्दनाक मौ/त

हालांकि, घर की गरीबी रजनी को अंदर ही अंदर कचोटने लगी। टपकती छत, बच्चों की फटी कमीजें और उधारी के राशन ने रजनी के दिल में यह अहसास भर दिया कि वह अपने भाई पर बोझ बन गई है। एक सुबह जब पूरा परिवार सो रहा था, रजनी चुपचाप गायब हो गई।

जब अर्जुन उसे खोजते-खोजते बेहाल हो गया, तब उसे पता चला कि रजनी वापस उसी कांच बाजार की तंग गलियों और लाल रोशनियों वाले अंधेरे में लौट गई है। बदहवास अर्जुन जब अपनी बहन को वापस लाने शहर के उसी कमरे में पहुंचा, तो रजनी ने रोते हुए जो कहा, उसने सबकी आंखें नम कर दीं। रजनी ने कहा कि भइया, तुम दिन-रात मेहनत करते हो और बच्चे दूध को तरसते हैं। तुम्हारे पास मुझे देने के लिए प्यार तो है, लेकिन प्यार से पेट नहीं भरता। मैं गांव रहकर हर दिन मरने से बेहतर है कि यहां रहकर कुछ कमाऊं ताकि तुम लोग भूखे न सो।

ये भी पढ़ें:- 'तुम किसी और से बात क्यों करती हो?' ... प्यार में शक बना काल, BCA छात्रा का घर में रेता गला

बहन की इस मजबूरी के आगे भाई के सारे तर्क और मेहनत धरे के धरे रह गए। जीजी और अर्जुन ने उसे बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन रजनी ने अपने परिवार को गरीबी से बचाने के लिए खुद को उसी दलदल के हवाले करने का कड़वा फैसला कर लिया था। भारी मन से अर्जुन अपनी बहन के सिर पर हाथ रखकर वापस लौट आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static