कानपुर में पति का घिनौना कांड: पहले पत्नी के बेडरूम में लगाया कैमरा, और फिर आप्राकृतिक संबंध बनाकर वीडियो किया रिकॉर्ड
punjabkesari.in Thursday, Feb 13, 2025 - 08:48 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_20_46_393226947kanpur.jpg)
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसके पति ने झूठ बोलकर उससे दूसरी शादी की और बेडरूम में वीडियो कैमरा लगाकर उसे शारीरिक शोषण का शिकार बनाया। महिला ने थाने जाकर पति और उसके देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानिए, क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि उसकी शादी 2014 में कल्याणपुर में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर से हुई थी। शादी के समय उसे हैसियत से अधिक दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बाद भी पति लगातार दहेज की मांग करता रहा। शादी के दूसरे दिन से ही पति और उसके देवर ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
जानिए, क्या कहना है पीड़ित महिला का?
महिला का कहना है कि उसके पति ने बेडरूम में कैमरा लगाकर उसके अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब उसने इसका विरोध किया, तो पति ने उसके साथ मारपीट की। उसे यह भी पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। जब उसने विरोध किया, तो ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। पति और देवर ने उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी।
महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप
महिला ने बताया कि 13 जनवरी को ससुराल वालों ने उसे और उसके बेटे को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं। थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। महिला न्याय की उम्मीद कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।