घर का बुझा चिराग! तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन की डूबने से मौत, घटना का CM योगी ने लिया संज्ञान

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 05:25 PM (IST)

प्रतापगढ: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर दिया। दरअसल, यहां पर ज़िला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर कंधई थानाक्षेत्र में तीन सगे भाई बहन एक तालाब में नहाने के लिए गए थे। काफी देर तक जब तीनों घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताई। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरु की। 

डॉक्टरों ने तीनों को मृत किया घोषित 
पुलिस सूत्रों ने बताया परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की गयी, काफ़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चे तालाब से बाहर निकाले गये लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आनन- फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

घटना पर बोली पुलिस 
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आदित्य सिंह ने बताया कि साल्हीपुर कंजास गांव में विजय बहादुर यादव की बेटी रानी (12), बेटे मोहित (नौ) एवं रोहित (छह) घर के निकट ही तालाब में रोज़ की तरह आज दोपहर भी नहाने गए थे, मगर बहुत देर तक़ घर वापस न आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

काफ़ी मशक्कत तालाब से निकाले गए बच्चे 
सिंह ने बताया कि ऐसे में परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों की तलाश शुरू की गयी, काफ़ी मशक्कत के बाद तीनों बच्चे तालाब से बाहर निकाले गये लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तथा इस घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सीएम योगी ने घटना पर जताया दुख 
सीएम योगी ने 3 बच्चों के डूबने की घटना का संज्ञान लिया। मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static