शख्स ने महिला से धोखे से कर लिया निकाह, रजिस्ट्री के नाम पर लिए गए दस्तखत, सगी बहनों सहित 3 पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 01:32 PM (IST)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला के साथ धोखाधड़ी करके निकाह कराने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पीड़ित महिला ने कैसरबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर उससे जबरन निकाह कर लिया।

क्या है पूरा मामला?
पीड़िता चिनहट इलाके की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति, जिसका नाम मुसैफ है, ने पहले उससे दोस्ती की और फिर रजिस्ट्री कराने के बहाने कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में महिला को पता चला कि वह दस्तावेज दरअसल निकाहनामा (निकाह से जुड़ा कानूनी दस्तावेज) था। जब महिला ने इस धोखे का विरोध किया, तो मुसैफ ने उस पर मानसिक दबाव बनाया और निकाह को कबूल करने के लिए मजबूर किया।

बहनों की भी मिलीभगत का आरोप
सबसे हैरानी की बात यह है कि महिला ने अपनी 2 सगी बहनों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसकी दोनों बहनों ने मुसैफ का साथ दिया और उसे पूरी साजिश से अनजान रखकर धोखा दिया।

FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुसैफ और दोनों बहनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैसरबाग थाने की पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static