झांसी में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा! कुत्ते को बचाते हुए पलटा ट्रैक्टर, CCTV में कैद हुआ भयावह मंजर

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 09:54 AM (IST)

Jhansi News: उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे ने इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मचा दी। जानकारी के अनुसार, रक्सा-पुनावली मार्ग पर कोटखेरा गांव के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई है।

कैसे हुआ हादसा?
ट्रैक्टर चालक आकाश वाहन लेकर जा रहे थे। उसी दौरान सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ गया। चालक ने कुत्ते को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पर चालक के साथ उनका साला भी मौजूद था।

हादसे के बाद की स्थिति
ट्रैक्टर के पलटते ही तेज धमाके जैसी आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे फंस गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। सौभाग्य रहा कि दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने इसे बड़ी अनहोनी टलना और चमत्कार जैसा बताया।

CCTV फुटेज में कैद पूरा हादसा
पास के सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि कैसे कुत्ता सड़क पर आता है, चालक उसे बचाने के लिए ट्रैक्टर मोड़ता है और तभी वाहन पलट जाता है। फुटेज देखने के बाद लोग हैरान रह गए।

पुलिस की जानकारी
रक्सा थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है। यदि शिकायत दी जाती है, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static