मिर्जापुर में काल बना ट्रक: आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम
punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 11:04 AM (IST)
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के देवरी में शनिवार रात हुई। मड़िहान थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंजरी राव ने पत्रकारों को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार वीरेंद्र कुमार (35), विजय कुमार (38) और राजेश (41) मिर्जापुर से मड़िहान की तरफ जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राव ने बताया कि पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
मासूमों को अगवा कर भाग रहे थे हैवान, बरेली हाईवे पर काल बनकर खड़ा था ट्रक, 3 किडनैपर्स का खौफनाक अंत

