अचानक धंसी मिट्टी, 30 फीट गहरे गड्ढे से निकाले गए चाचा-भतीजा के श/व, चीख-पुकार से गूंजा गांव

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 08:48 AM (IST)

Saharanpur News: सहारनपुर जिले के थाना बड़गांव क्षेत्र के ग्राम चिराउ में बीते शनिवार को नलकूप के पास खोदे गए करीब 30 फुट गहरे गड्ढे में चाचा-भतीजे की मिट्टी के मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि मिट्टी के धंस जाने से यह घटना घटी। बड़गांव थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र भड़ाना ने बताया कि ग्राम चिराउ निवासी राजेंद्र (45) गड्ढे से ईंट निकाल रहा था। इसी दौरान उसका 12 वर्षीय भतीजा गौरव ऊपर गड्ढे के किनारे पर बैठा था।

ये भी पढ़ें:- सुबह 4:45 बजे मची चीख-पुकार: हाईवे पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक ही झटके में 4 जिंदगियां खत्म

उन्होंने बताया कि अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा खिसक गया जिससे गौरव भी गड्ढे में गिर गया। इस घटना में राजेंद्र व गौरव दोनों की गड्ढे में मिट्टी के मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद राजेंद्र को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- UP में अगले 4 दिन भारी: मौसम विभाग का रेड अलर्ट, जानें किन-किन जिलों में होगी आफत की बारिश?

बताया जा रहा है कि इसके बाद टीम ने गौरव को निकालने का प्रयास शुरू किया। इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि मिट्टी में दबे गौरव को कोई नुकसान न पहुंचे। कई घंटे की मेहनत के बाद गौरव को भी बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। चाचा-भतीजे की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static