उप्र मंत्रिमंडल विस्तार: पश्चिमी यूपी के दिग्गज जाट नेता भूपेंद्र चौधरी ने फिर ली मंत्री पद की शपथ

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 04:09 PM (IST)

UP Desk : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुरादाबाद के रहने वाले भूपेंद्र चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेताओं में गिना जाता है। चौधरी इससे पहले वर्ष 2017 से 2019 तक पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बाद में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

 

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय रहे चौधरी ने वर्ष 1999 में संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 

चौधरी वर्ष 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य बने थे और वर्तमान में भी वह उच्च सदन के सदस्य हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। बाद में वर्ष 2019 में उन्हें इसी विभाग का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News

static