''जिस शाख पर बैठे हो वो टूट भी सकती है...'' योगी कैबिनेट विस्तार पर बधाई देने के बजाय ये क्या पोस्ट कर गए बृजभूषण?

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 06:22 PM (IST)

 गोंडा: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर छह नये मंत्री शामिल किये है जबकि दो मंत्रियों को प्रोन्नत किया है। इस लेकर नए मंत्रियों की जहां भाजपा नेता बधाई दे रहे हैं तो वहीं बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। राजनीतिक लोगो इसके अलग- अगल मायने निकाल रहे हैं। 

 

दरअसल, पूर्व सासंद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि “शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है...जिस शाख़ (डाल) पे बैठे हो ... वो टूट भी सकती है”   हालांकि उन्होंने मंत्री के सपथ लेने से पहले ही पोस्ट किया है। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि उनके बेटे को मंत्री नहीं बनाया गया जिस वजह से नाराज है। क्योंकि मंत्रि मंडल में किसी भी ठकुर नेता तो जगह नहीं है। इस वजह से उन्होंने पोस्ट किया हो। 

अपा को बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने योगी मंत्रिपरिषद का विस्तार कर छह नये मंत्री शामिल किये है जबकि दो मंत्रियों को प्रोन्नत किया है।  भूपेन्द्र चौधरी तथा मनोज पांडेय को कैबिनेट मंत्री और सुश्री कृष्णा पासवान , कैलाश सिंह राजपूत ,  सुरेन्द्र दिलेर तथा  हंसराज विश्वकर्मा को राज्यमंत्री के रुप में मंत्री परिषद में शामिल किया गया है। मंत्रिपरिषद में पहले से शामिल दो राज्यमंत्रियों  अजीत पाल तथा सोमेन्द्र तोमर को प्रोन्नत कर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है।  इसी बीच बृजभूषण शरण सिंह का यह पोस्ट राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि बीजेपी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static