ड्यूटी पर जा रहा था पिता, बेटे ने बीच रास्ते में रुकवाई बाइक और फिर... कौशांबी में कलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 12:29 PM (IST)

Kaushambi News: कौशांबी जिले में एक युवक ने अपने पिता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिलाधिकारी कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत रामनरेश कोरी (48) सोमवार को अपने बेटे राहुल के साथ मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर मंझनपुर जा रहे थे। मोटरसाइकिल नारा गांव निवासी रामनरेश चला रहे थे। उसने बताया कि मंझनपुर कस्बे में बीपी पब्लिक स्कूल के पास राहुल ने मोटरसाइकिल रुकवाने के बाद कथित तौर पर तमंचे से अपने पिता के सीने में दो गोलियां मार दीं और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रामनरेश को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसी दिन देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- एक साथ उठीं घर के 3 बुजुर्गों की अर्थियां, अपनों ने ही जताया इस शख्स पर शक...वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

मंझनपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) शिवांक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस हत्या की वजह पारिवारिक विवाद प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि रामनरेश और उनके परिवार के बीच पिछले लगभग 6 माह से रुपयों को लेकर विवाद था। आरोप है कि वह बच्चों की पढ़ाई और घरेलू खर्च के लिए पर्याप्त आर्थिक सहयोग नहीं कर रहे थे, जिससे परिवार में तनाव था।

ये भी पढ़ें:- बुलंदशहर में तालिबानी सजा! प्रेमिका के पति और घरवालों ने मिलकर आशिक को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह

सिंह ने बताया कि रामनरेश अपने बड़े भाई राकेश के साथ रहते थे, जबकि उनकी पत्नी सुधा देवी, बेटे राहुल, अरुण और अंकित तथा बेटी बिट्टन देवी गांव स्थित घर में अलग रहते थे। उन्होंने बताया कि रामनरेश के बड़े भाई राकेश की तहरीर पर राहुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठित कर विस्तृत जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static