''20वें फ्लोर पर मची चीख-पुकार''... ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में लगी भीषण आग, खराब फायर सिस्टम देख बिल्डर पर भड़के लोग

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 09:56 AM (IST)

Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में 20वें फ्लोर के कॉमन एरिया में अचानक तारों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही सोसायटी में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि रेजिडेंट्स और सुरक्षा कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी दी और बताया कि,घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोगों ने आग को पूरी तरह बुझा दिया था। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है। आग सन टावर-3 के 20वें फ्लोर के कॉमन एरिया में बिजली के तारों में लगी थी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आग अन्य हिस्सों में फैलने से रोक दी गई और बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया।

ये भी पढ़ें:- 'भइया, मैं तुम्हारे ऊपर बोझ हूं'... 15 साल बाद मिली बहन की बेबसी रुला देगी, फिर चुना रेड लाइट एरिया का दलदल

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मिग्सन अल्टीमो सोसायटी में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रेजिडेंट्स का आरोप है कि सोसायटी का फायर फाइटिंग सिस्टम लंबे समय से खराब पड़ा है, जिसके चलते हर बार बड़ा खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद निवासियों में बिल्डर और सोसायटी प्रबंधन के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। सूरजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिग्सन सोसायटी के 20वें फ्लोर पर तारों में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि स्थानीय व्यक्तियों द्वारा पहले ही आग बुझा दी गई थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा शांति व्यवस्था स्थापित है। घटना के बाद रेजिडेंट्स ने सोसायटी में फायर सेफ्टी सिस्टम की तुरंत जांच, मरम्मत और नियमित सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static