पहली रात ही दुल्हन का टूटा भरोसा, कमरे में घुसते ही खुला दूल्हे का बड़ा राज; रोते हुए मायके लगा दिया कॉल!
punjabkesari.in Wednesday, Jul 09, 2025 - 12:50 PM (IST)

Kanpur News: शादी के बाद हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका जीवनसाथी उसके सपनों जैसा हो। लेकिन कानपुर की रहने वाली एक नवविवाहिता के साथ ऐसा धोखा हुआ जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। सुहागरात के दिन जब उसे अपने पति की सच्चाई पता चली, तो उसके होश उड़ गए। महिला का आरोप है कि उसकी शादी एक नपुंसक युवक से जानबूझकर कराई गई। इसके पीछे वजह थी – दहेज की लालच। विरोध करने पर महिला के साथ ना सिर्फ गाली-गलौज की गई, बल्कि मारपीट भी हुई और जान से मारने की भी कोशिश की गई।
शादी के पहले दिन खुला सच
पीड़िता रावतपुर कानपुर की रहने वाली है। उसकी शादी मार्च 2024 में उन्नाव जिले के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद जब पहली रात वह अपने पति के करीब गई तो उसका पति अचानक गुस्से में आ गया और हाथ झटक दिया। महिला को यहीं शक हुआ कि कुछ तो गलत है। अगली सुबह जब उसने अपनी जेठानी को यह बात बताई तो उन्होंने इसे मजाक में उड़ा दिया। कुछ दिन बीतने के बाद जब महिला ने फिर इस बारे में बात की तो परिवारवालों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
ससुरालवालों ने मानी साजिश की बात
महिला का दावा है कि जब उसने ज्यादा सवाल उठाए,तो ससुरालवालों ने खुद मान लिया कि उन्हें पहले से पता था कि लड़का नपुंसक है। यह शादी सिर्फ दहेज के लिए की गई थी।
इलाज के नाम पर मांगे 2 लाख रुपए
महिला ने जब अपने पति के इलाज की बात कही तो ससुराल वालों ने इलाज के लिए 2 लाख रुपए की मांग की। उम्मीद में कि शायद कुछ ठीक हो जाए, वह कुछ दिन और ससुराल में ही रही। लेकिन हालात और भी बिगड़ते चले गए।
जेठ ने की छेड़छाड़, विरोध पर की पिटाई
महिला का आरोप है कि उसके जेठ की उस पर बुरी नजर थी। वह लगातार उसे गलत तरीके से छूने और परेशान करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया।
फांसी पर लटकाने की कोशिश
एक दिन जब महिला को मायके वालों से बात करने के लिए बुलाया गया, तो उस पर फांसी लगाने की कोशिश की गई। महिला का कहना है कि ससुरालवाले चाहते थे कि यह मामला ऐसे ही खत्म हो जाए और उनकी सच्चाई बाहर न आए।
पुलिस में दर्ज हुई FIR, जांच जारी
महिला ने जब इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई तो पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।