UP बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही: महिला अधिकारी ने 10वीं गणित का पेपर WhatsApp ग्रुप में भेजा, FIR दर्ज

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 10:26 AM (IST)

Etah News: उत्तर प्रदेश में बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां एटा जिले के चौधरी बीएल इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक अंजू यादव ने गणित का प्रश्नपत्र आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया। यह घटना शनिवार सुबह परीक्षा के दौरान हुई।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने के कुछ ही समय बाद, सुबह 9:37 बजे, अंजू यादव ने गणित का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर दिया। इस ग्रुप में एटा के जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र अधीक्षक सहित 125 अधिकारी शामिल थे।

पेपर को तुरंत व्हाट्सएप ग्रुप से हटाया गया
बताया जा रहा है कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस गलती के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत अंजू यादव से सफाई मांगी और पेपर को ग्रुप से हटवाया। इसके बाद, इस मामले की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह को दी गई।

मोबाइल फोन किया जब्त
वहीं इस घटना के बाद, शनिवार शाम को जयत्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अंजू यादव के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static