Mathura में 12 करोड़ की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: पुराना नौकर ही निकला मास्टरमाइंड, मां-बहन संग गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 16, 2026 - 08:52 AM (IST)

Mathura News: मथुरा में कोसीकलां कस्बे के प्रसिद्ध जुगल किशोर ज्वेलर्स में हुई 12 करोड़ रुपए की सनसनीखेज चोरी का पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि दुकान से निकाला गया पुराना कर्मचारी ही निकला। पुलिस ने गोपालबाग क्षेत्र से घेराबंदी कर मुख्य अभियुक्त, उसके भाई और 2 महिलाओं (मां-बहन) सहित कुल 4 लोगों को दबोच लिया। इनके पास से 7 किलो 126 ग्राम सोना और 11 लाख रुपए कैश बरामद हुए हैं। सफलता पर पुलिस टीम को 1 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस लाइन में बताया कि मुख्य सरगना विष्णु उर्फ पप्पू सोनी दुकान का पुराना नौकर था। पूर्व में चोरी के शक में उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। दुकान की पाई-पाई और सुरक्षा व्यवस्था से वाकिफ विष्णु ने अपने भाई मोहन सोनी के साथ मिलकर 13 सितंबर की रात इस भीषण चोरी की पटकथा लिखी। चोरी के बाद विष्णु सारा माल अपने घर (मोहल्ला रामनगर) ले गया। वहां उसकी मां और बहन ने मिलकर सोने और कैश की अलग-अलग थैलियां तैयार कीं।

ये भी पढ़ें:- 'Next PM योगी जी'... सीने पर बनवाया CM Yogi का टैटू, मुस्लिम युवा की दीवानगी वायरल

बताया जा रहा है कि पुलिस की रेड से बचने के लिए शातिरों ने माल घर में रखने के बजाय गोपालबाग में छिपा दिया था। विष्णु की शेरगढ़ रोड पर सररफा की दुकान है, जहां वह इस माल को ठिकाने लगाने की योजना बना रहा था। 24 घंटे में ऐसे बेनकाब हुआ गिरोह घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी आगरा और एसएसपी मथुरा ने खुद कमान संभाली। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना पर मंगलवार दोपहर करीब 12:59 बजे गोपालबाग से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी एस के भगत के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और इलाके की अन्य वारदातों के भी खुलासे की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static