नए साल पर बेहद दुखद खबर... 26 साल की मशहूर एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, PG रूम से मिला शव, सुसाइड नोट में लिखी दिल चीरने वाली बात!

punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 04:27 PM (IST)

UP Desk : कन्नड़ टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 26 वर्षीय कन्नड़ टीवी अभिनेत्री नंदिनी सीएम ने बेंगलुरु के केंगेरी इलाके में स्थित एक पेइंग गेस्ट (PG) में आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु (UDR नंबर 76/2025) का केस दर्ज किया है, जो BNSS एक्ट 2023 की धारा 194 के तहत पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 28 दिसंबर 2025 की रात 11:16 बजे से 29 दिसंबर 2025 की रात 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की सूचना पुलिस को 29 दिसंबर की सुबह करीब 9:15 बजे मिली थी।

PG के दूसरे फ्लोर पर मिला शव
घटना बेंगलुरु के केंगेरी क्षेत्र में स्थित एक PG के दूसरे माले पर हुई। FIR के अनुसार, नंदिनी मूल रूप से बल्लारी की रहने वाली थीं और उन्होंने 2018 में PUC (12वीं) की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने हेसरघट्टा स्थित आरआर इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लिया। हालांकि, अभिनय के प्रति गहरी रुचि के चलते उन्होंने कॉलेज जाना कम कर दिया और बाद में राजराजेश्वरी नगर में अभिनय की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी।

2019 से टीवी धारावाहिकों में सक्रिय
साल 2019 के बाद से नंदिनी कई कन्नड़ टीवी सीरियल्स में नजर आईं। अभिनय करियर के चलते वह बेंगलुरु में अलग-अलग PG में रह रही थीं। अगस्त 2025 में वह केंगेरी स्थित इसी PG में शिफ्ट हुई थीं।

पिता की मौत के बाद नौकरी को लेकर मतभेद
पुलिस और परिजनों के अनुसार, नंदिनी के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। इसके बाद 2023 में उन्हें अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी का प्रस्ताव मिला था, लेकिन नंदिनी ने इसे स्वीकार नहीं किया। वह अभिनय के क्षेत्र में ही अपना भविष्य बनाना चाहती थीं। इस फैसले को लेकर परिवार में कई बार मतभेद भी सामने आए थे।

यह भी पढ़ें : UP Winter Vacation बढ़ीं! भीषण ठंड में नया आदेश... 2 हफ्ते से ज्यादा बच्चों की मौज, जानें अब कब खुलेंगे स्कूल, किस क्लास के लिए आए ऑर्डर 

दोस्त से मिलने के बाद कमरे में गईं
पुलिस जांच में सामने आया है कि 28 दिसंबर की शाम नंदिनी अपने दोस्त पुनीत के घर गई थीं। वहां से लौटकर वह अपने कमरे में चली गईं। बाद में जब पुनीत ने उन्हें फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसने PG मैनेजर कुमार और इंचार्ज किरण को सूचना दी।

दरवाजा तोड़ने पर हुई घटना की पुष्टि
सूचना मिलने के बाद PG स्टाफ ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा, जहां नंदिनी मृत अवस्था में मिलीं। तत्काल इमरजेंसी सेवाओं को बुलाया गया। मौके पर पहुंची केंगेरी पुलिस ने जांच के बाद मौके पर ही मौत की पुष्टि की।

डायरी में लिखी थी मन की पीड़ा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नंदिनी ने अपनी डायरी में यह लिखा था कि वह सरकारी नौकरी नहीं करना चाहती थीं और अभिनय के क्षेत्र में ही आगे बढ़ना चाहती थीं। उन्होंने यह भी लिखा था कि उनके जज़्बात और फैसलों को परिवार ठीक से समझ नहीं पा रहा था। परिवार ने स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी पर कोई संदेह या आरोप नहीं है, और यह कदम नंदिनी ने अपने निजी कारणों से उठाया।

पुलिस कर रही है जांच
इस पूरे मामले की आगे की जांच केंगेरी पुलिस स्टेशन के PSI हनुमंथ हडिमणि कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static