प्राथमिक विद्यालय के 32 बच्चे हुए बीमार, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 06:31 PM (IST)

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब  खजुहा ब्लाक क्षेत्र के मण्डराव गांव में स्थिति प्राथमिक विद्यालय के  32 बच्चे बीमार हो गए। आनन- फानन में सहायक अधीक्षक ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे जेट्रोफा फल  लेकर आए थे। जिसे बच्चों ने खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला फतेहपुर जिले के  खजुहा ब्लाक क्षेत्र के मण्डराव गांव का बताया जा रहा है। यहां पर स्थिति प्राथमिक  विद्यालय के 32 बच्चे  अचानक बीमार हो गए। बीमार बच्चों को एम्बुलेंस की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर पी बी सिंह ने बताया कि  मण्डराव गांव के विद्यालय से 30 बच्चों के पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर लाए गए थे। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि तीन बच्चों की हालत ज्यादा खराब है।  जिसे निगरानी में रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static