1-2 नहीं... UP के इस जिले में मिले मगरमच्छ के 35 बच्चे, चेक डैम में एक साथ तैरते देख दंग रह गए गांववाले, मच गया हड़कंप
punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 02:12 PM (IST)
Sonbhadra News : सोनभद्र के घोरावल तहसील क्षेत्र में रविवार शाम एक चेक डैम में मगरमच्छ के 35 शावक पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार वहां मगरमच्छ के पांच अंडे भी मिले हैं। वन क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि जुगैल वन क्षेत्र के सेमिया गांव में छितिरपुरवा के एक चेकडैम में फिलहाल कम पानी है।
रविवार शाम ग्रामीणों को उसमें मगरमच्छ के कुछ शावक नजर आये। सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग एवं वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्हें बोरियों में भरकर सोन नदी में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि चेक डैम में मगरमच्छ के केवल शावक थे और कोई वयस्क नर या मादा मगरमच्छ नहीं था।
यह भी पढ़ें : शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, 10 साल की बच्ची समेत 3 श्रद्धालुओं की डूबने से मौ'त, परिजनों की चीत्कार से आंखें हुईं नम
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान हुए तीन अलग-अलग हादसों ने श्रद्धालुओं के बीच मातम फैला दिया। गहरे पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के फतेहपुर कला गांव से आए श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान मनीष नामक युवक नदी में डूबने लगा... पढ़ें पूरी खबर...

