अमेठी में सनसनी: युवक की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, घर से कुछ दूर पर मिला श/व, शरीर पर मिले खरोंच के निशान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 02:01 PM (IST)

Amethi News : अमेठी जिले के एक गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव मिश्रौली निवासी प्रमोद कुमार (21) का शव सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित नैया नाला के पास मिला। 

पुलिस ने बताया कि कुमार के घुटने और हाथ पर हल्की खरोंच के निशान हैं। इसके अलावा शरीर पर किसी अन्य प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार बनी काल! हरिद्वार से लौट रहे परिवार की कार ट्रैक्टर में घुसी, पति-पत्नी और भांजी की मौत, 3 घायल; कई किमी तक घसीटती रही WagonR 

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार सुबह सीतापुर-शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने की दुर्घटना में पति-पत्नी और उनकी भतीजी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मैगलंगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान विमल सिंह (40), उनकी पत्नी वंदना सिंह (30) और भतीजी अलीक्षा वर्मा (22) के रूप में हुई है ... पढ़ें पूरी खबर ... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static