सहारनपुर में वर्षाजनित हादसों के शिकार 2 परिवारों को 36 लाख की मदद

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 03:14 PM (IST)

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिला प्रशासन ने गंगोह और इस्लाम नगर में रविवार को वर्षाजनित हादसों के शिकार नौ लोगों के आश्रितों के 36 लाख रूपए की सहायता दी है।

जिलाधिकारी आलोक पांडे ने मंगलवार को बताया कि में भारी वर्षा के बाद गिरे दो मकानों के मलबे में दबकर नौ लोगों की मृत्यु हो गयी थी जिसमें फैजान, उसकी पत्नी और चार बच्चों शामिल है। इस परिवार में एक बच्चा फैसल 13 वर्ष ही जीवित बचा है। प्रशासन की ओर से फैसल को मृतक आश्रित मानते हुए 24 लाख रूपए की धनराशि का प्रमाण पत्र एसडीएम युगराज सिंह ने सौंपा।

उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान के कस्बा इस्लाम नगर में मकान गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने पर प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 12 लाख सात हजार रूपए की धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static