फिरोजाबाद में सपा की पर्ची बना रहे BLO को पुलिस ने दबोचा, ग्रामीणों हो रहे परेशान

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 10:43 AM (IST)

Firozabad Lok Sabha Seat: फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान केंद्र पर पहुंचकर लोग मतदान कर रहे है। फिरोजाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला घनी में मतदान चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बीएलओ को उठा लिया। आरोप है कि यह बीएलओ समाजवादी पार्टी के लिए वोट बना रहा था। पुलिस का कहना है कि बीएलओ गड़बड़ी कर रहा था। बीएलओ का नाम है संजय कुमार है।

ग्रामीण हो रहे परेशान
पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मतदान करने पहुंचे लोगों का कहना है कि पुलिस परेशान कर रही है। मतदान धीमा चल रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि बीएलओ सपा के बस्ते पर बैठकर पर्ची बना रहा था। इसलिए उसे पकड़ा गया है। फिलहाल, मतदान जारी है और कड़ी सुरक्षा के बीच शाम 6 बजे तक चलेंगे।  

9 बजे तक फिरोजाबाद में 13.36 प्रतिशत हुई वोटिंग
बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 10 संसदीय सीटों के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली लोकसभा सीट हैं। इन सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। सुबह नौ बजे तक औसतम 12.94 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया। जानकारी के अनुसार, सुबह नौ बजे तक आगरा में 12.74 प्रतिशत, आवंला में 11.42 प्रतिशत, बदायूं में 12.89 प्रतिशत, बरेली में 11.59 प्रतिशत, एटा में 13.16 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 14 प्रतिशत, हाथरस में 13.43 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 13.36 प्रतिशत, मैनपुरी में 12.18 प्रतिशत और संभल में 14.71 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static