बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी ने डाला वोट, कहा- धीमी गति से हो रहा मतदान

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 10:27 AM (IST)

Bareilly Lok Sabha seat: उत्तर प्रदेश के बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने तहसील सदर में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि कई जगह धीमी गति से मतदान हो रहा है।
PunjabKesari
बरेली लोकसभा सीट से ये हैं उम्मीदवार
रुहेलखंड की सबसे अहम सीट बरेली में बसपा प्रत्याशी के मैदान से बाहर होने के बाद लड़ाई सीधी जंग में तब्दील है। भाजपा ने आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का टिकट काटकर कुर्मी बिरादरी के ही छत्रपाल गंगवार को मौका दिया है। उधर, सपा के टिकट पर प्रवीण सिंह ऐरन पांचवीं बार भाग्य आजमा रहे हैं।
PunjabKesari
UP की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी
बता दें कि आज यूपी की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जिनमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें शामिल है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें से 8 महिलाए हैं।  इस चरण में 10 लोकसभा सीटों में से 08 सीटें सामान्य वर्ग की और 02 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। तीसरे चरण में 1.89 करोड़ मतदाता वोट डालने के पात्र हैं, जिनमें 1.01 करोड़ पुरुष और 87.48 लाख महिलाएं शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 12,339 मतदान केंद्रों और 20,415 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static