‘भगवान पार्श्वनाथ’ की 700 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति संग 7 गिरफ्तार, करोड़ों है कीमत

punjabkesari.in Tuesday, Mar 09, 2021 - 11:33 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के सरोजनी नगर पुलिस ने मूर्ति तस्कर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 700 साल पुरानी बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति बरामद की, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त सोमेन वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त चिरंजीव सिन्हा, सहायक पुलिस उपायुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी निरीक्षक भूटान सिंह के कुशल नेतृत्व में सरोजनीनगर पुलिस एवं अपराध शाखा की टीम को सूचना मिली की नादरगंज नहर पुलिस के पास सात तस्कर जैन धर्म के 23वीं तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु की बेहद मूल्यवान मूर्ति को बेचने की फिराक में हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सात मूर्ति तस्करों सुनील कटियार, राजू सिंह, राजकुमार, शिवकुमार खगार उर्फ भगत, सलतान शाह, विनोद कुमार गुप्ता और मो0 अफजल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब पौने तीन किलो वजनी भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु की मूर्ति बरामद की। इस दौरान इनका एक साथी आकाश फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया इस सिलसिले में मामल दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अरोपियों में तीन कानपुर और चार महोबा जिले के रहने वाले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static