आगरा में 7 माह की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हिरासत में पति

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 10:52 PM (IST)

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सदर बाजार के नगला काछियान मुस्तफा क्वार्टर में 26 वर्षीय गर्भवती महिला ने कथित रूप से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान पूजा रायकवार के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि वह सात महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और उसके पति को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static