बारात में भोजन खाने के बाद बीमार हुए 75 लोग, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 10:57 AM (IST)

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के उस्मानपुर गांव में एक शादी समारोह में भोजन खाने से करीब 75 लोग बीमार पड़ गए। अचानक से इतने लोग बीमार होने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों को तुंरत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सिरसागंज के नगला पांडे गांव से बारात उस्मानपुर गांव पहुंची थी, जहां बारातियों को दावत में लौकी का हलवा, रसमलाई परोसी गई। साथ ही संतरे के पाउडर से बना जूस दिया गया। बताया जा रहा है कि ये सब चीजें खाने के बाद सभी लोग बीमार पढ़ने लगे। बारातियों को उल्टी, दस्त शुरू हो गई। एक के बाद एक 75 लोग बीमार हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं बीमार लोगों की ज्यादा संख्या होने के कारण उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिसके चलते 35 सरकारी ट्रॉमा सेंटर में, 20 प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में, 15 शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराए गए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static