नामचीन आश्रम से मुक्त कराए गए त्रिपुरा और मिजोरम के 8 बच्चे, मजबूरी में करते थे ये काम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 01:31 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: पुलिस ने यहां शुकतीर्थ स्थित के एक नामचीन आश्रम में जबरन बंधुआ मजदूर बनाए गए त्रिपुरा और मिजोरम के 10 बच्चों में से 8 को छुड़ाया है 2 बच्चों के गायब होने का संदेह है।  

पुलिस ने बुधवार को बताया कि सात से 10 साल के इन बच्चों को बर्तन मांजने, खाना बनाने और गौड़ीय मठ में ईंटे बिछाने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया जाता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक यादव ने बताया कि बाल देखभाल हेल्पलाइन की एक टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार शाम आश्रम पर छापा मारा और 8 नाबालिगों को छुड़ाया। अभी भी 2 बच्चों के गायब होने का संदेह है। सूचना में 10 बच्चों का जिक्र किया गया था। इसकी जांच की जा रही है।

हेल्पलाइन की प्रभारी पूनम शर्मा के मुताबिक बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें बाल कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। जिससे बच्चों का बयान हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static