गुंडा टैैैक्स वसूलते 8 लोगों को रंगेहाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 12:56 PM (IST)

                                          
बांदा: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बांदा जिले में बहुत बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि कुछ लोग बालू से लदे ट्रक से गुंडा टैक्स वसूल रहे हैं। जिससे बांदा पुलिस ने देर रात छापा मारकर वसूली कर रहे 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोग रसूख वाले बताए जा रहे हैं। जिसके चलते कई थानों की फोर्स के साथ आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

बांदा पुलिस अधीक्षक गणेश शाह ने बताया कि मटन थाना पुलिस को फोन पर शिकायत मिली थी कि कुछ लोग बालू लदे ट्रकों को रोककर उनसे रुपए वसूल कर रहे हैं। इस पर टौंध थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारा और 8 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक रिवाल्वर भी बरामद हुई है। इसमें कुछ लोग रसूख वाले भी बताए जा रहे हैं। जिसके चलते किसी गड़बड़ी की आशंका के कारण कई थानों की पुलिस बुला ली गई और कड़ी सुरक्षा के बीच आठों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


सफेदपोश लोगों का भी हाथ
बता दें कि बांदा जिले के उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सीमा पर निकलने वाले बालू लदे ट्रकों से की जा रही अवैध वसूली की शिकायत लगातार आ रही थी। इनके पीछे कुछ सफेदपोश लोगों का हाथ भी होना बताया जा रहा है। साथ ही मध्य प्रदेश के  चंदला से विधायक राजेश प्रजापति के भाई की गिरफ्तारी भी हुई है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग अपना प्रभाव दिखा कर गुंडा टैक्स वसूलते थे। जिसका आज बांदा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पकड़े गये लोगों से पुलिस कड़ाई से पेश आये तो पता चलेगा कि इसमें कितने आैर लोग सामिल हैं।  किसका कितना हिस्सा बनता है। इन बिन्दुओं पर पुलिस जांच करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static